फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी तेज

Fri, 24 Feb 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 74 सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रबंध समिति के सदस्य, उपसभापति व सभापति का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 18 मार्च को सदस्य पद के लिए तथा 19 मार्च को उपसभापति व सभापति पद के लिए मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि सहकारी समितियों के सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद 28 जनवरी को समिति का बोर्ड भंग कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर प्रबंध कमेटी (सहकारिता, आवास, मत्स्य, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, खादी तथा ग्रामोद्योग, दुग्ध, रेशम व उद्योग विभाग) का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। चुनाव के लिए 13 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
सदस्य पद के लिए 14 मार्च को नामांकन, 15 को नामांकन पत्रों की जांच एवं 16 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन होगा। सदस्य के चुनाव के लिए 18 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दी जाएगी। निर्वाचित सदस्य ही समितियों के उपसभापति व सभापति का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

सभापति व उपसभापति पद के लिए 19 मार्च को ही सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर डेढ़ से दो बजे तक नाम वापसी एवं दो से ढाई बजे तक चुनाव चिह्न आवंटन होगा। दोपहर तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें