फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीआरडी जवानों ने लिया सेवा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रांतीय रक्षक दल के 76वें स्थापना दिवस पर बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। परेड की सलामी के बाद सदर विधायक पल्टूराम ने पीआरडी जवानों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम को परेड की सलामी दी। इस मौके पर पीआरडी जवानों को सेवा का संकल्प दिलाया गया। सदर विधायक ने परेड कमांडर रामशंकर पांडेय, प्लाटून कमांडर प्रथम अमित तिवारी, प्लाटून कमांडर द्वितीय राजकुमार गुप्त व तृतीय अनिल कुमार को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किया। सदर विधायक ने कहा कि पीआरडी जवानों के हितों के लिए सरकार काम कर रही है। पीआरडी जवान पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
पीआरडी के जिला कमांडेंट प्रबोध कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। युवा कल्याण विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता सिंह, शक्ति मिश्र, ज्ञान बाबू तिवारी व संदीप चौधरी ने पीआरडी जवानों के योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक जिलेदार पांडेय, ब्लॉक कमांडर सदर ठाकुर प्रसाद पांडेय, हरैया सतघरवा धर्मानंद मिश्र, अरुण कुमार तिवारी व शेषराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें