फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 100 मीटर दौड़ में पूजा व मनीष ने मारी बाजी

Fri, 22 Nov 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एसएसबी मुख्यालय पर खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​खिलाड़ी। - फोटो : खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के पीलीभीत गांव में स्थित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं वाहिनी मुख्यालय में अंतरक्षेत्रक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में 10 बटालियन के 164 जवानों ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग से 43वीं बटालियन के मनीष मारवाल ने पहला, 62वीं बटालियन के सिरतो संजोई ने दूसरा व 3वीं बटालियन के अक्षय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग से 59वीं बटालियन की पूजा ने पहला व सुमन कंपोज ने दूसरा और 3वीं बटालियन की पूजा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
1,600 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग से 42वीं बटालियन के आरक्षी चालक देवीलाल ने पहला, 9वीं बटालियन के प्रदीप कुमार ने दूसरा व 59वीं बटालियन के रमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग से 59वीं बटालियन की सुमन कंपोज को पहला, 3वीं बटालियन की सविता कुमारी को दूसरा व 9वीं बटालियन की चंद्रप्रभा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसएसबी लखीमपुर व गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें लखीमपुर की टीम विजेता व गोरखपुर की टीम उप विजेता रही। एसएसबी 9वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें