पेहर बाजार (बलरामपुर)। प्राथमिक विद्यालय बड़हड़ा के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय के बगल ही खुले में ट्रांसफार्मर भी रखा है। अभिभावकों ने तार व ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग डीएम से की है। राहगीर संतोष कुमार, प्रमोद, राजेंद्र व राजू आदि ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के कारण नौनिहालों को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। हाईटेंशन तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसके बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
इस संबंध में एसडीओ रेहरा बाजार राजकुमार यादव ने बताया कि जितने भी प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, उनकी सूची बनाकर प्रशासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही विद्यालय से तार हटवा दिए जाएंगे।