फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

756 पोलिंग बूथों पर तीसरी नजर का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के 756 पोलिंग बूथों पर तीसरी नजर का पहरा रहेगा। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गड़बड़ी की आशंका वाले सभी पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान पर्याप्त फोर्स की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का ब्यौरा जुटाकर निर्वाचन आयोग को सभी सूचना भेजी गई हैं। आयोग को भेजी गई सूचना में पोलिंग बूथों के संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टी बंदी व सांप्रदायिक तनाव आदि के कारणों को उल्लेख कर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश मांगा है।
विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीमों से जिले के 1857 पोलिंग बूथों की रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट में तुलसीपुर एसडीएम ने विधानसभा क्षेत्र के 455 पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में तुलसीपुर विधानसभा के 65 संवेदनशील, 38 अंति संवेदनशील, 71 राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, 11 जातिगत तनाव, 11 पार्टी बंदी के कारण तनाव और 10 सांप्रदायिक तनाव के पोलिंग बूथ चिन्ह्ति किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में संवदेन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव के 55 पोलिंग बूथों का उल्लेख किया गया है।
तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में भारत-नेपाल की सीमा से सटे पोलिंग बूथों का भी उल्लेख किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 106 संवेदनशील, 100 अंतिसंवेदनशील, 83 जातिगत तनाव व 123 राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता वाले पोलिंग बूथों की सूची तैयार की गई है।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 83 पोलिंग बूथों को संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव की श्रेणी में रखे गए हैं। विधानसभा चुनाव में 16,01,577 मतदाताओं को अपने पसंद का नुमाइंदा चुनना है जिसमें 8,71,469 पुरुष वोटर, 730008 आधी आबादी और 100 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव आदि के कारणों वाले चिन्ह्ति सभी पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी व वेबकास्टिंग आदि के इंतजाम कराए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता वाली सभी टीमों से पोलिंग बूथों का ब्यौरा जुटाकर निर्वाचन आयोग को दिशा-निर्देश के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें