फोटो-12-बलरामपुर के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पुलिस लाइन में शनिवार को कराटे का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षक ने पुलिस कर्मियों को कराटे चलाने का तरीका सिखाया। विषम परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को अभियुक्तों को दबोचने में कराटे का गुर मददगार साबित होगा।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देश पर पुलिस लाइन में कर्मचारियों को कराटे का प्रशिक्षण दिलाया गया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ ललिया की मौजूदगी में पुलिस कर्मचारियों ने कराटे का प्रशिक्षण लिया। दुर्गा प्रसाद यादव ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पासपोर्ट शाखा, आईजीआरएस, कोरोना सेल, वीआईपी सेल, जन सूचना सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, सोशल मीडिया सेल, मॉनीटरिंग सेल, हेड पेसी व यूपी 112 आदि शाखाओं के कर्मियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।(संवाद)