फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कार्रवाई में न बरतें हीलाहवाली

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने का निरीक्षण करते एसपी राजेश कुमार सक्सेना।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। अपराधियों पर कार्रवाई करने में कोई हीलाहवाली न बरतें। शांति व्यवस्था कायम रखने में कोताही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की तलाश के लिए बीट प्रभारियों को सक्रिए रखें। यह बातें शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सादुल्लाहनगर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस अफसरों व कर्मियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कही।
विज्ञापन

थाने पर तैनात सभी ग्राम प्रहरियों को निर्देेश दिया कि अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार करें और उनके खिलाफ शिकंजा कसने के लिए प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी सभी घटनाओं के बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करें। विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन के गुणवत्ता की एसपी ने जांच करके पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। एसपी ने थाने के मालखाना, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण किया। अपराध, ग्राम अपराध, मालखाना, निगरानी, त्योहार व आगंतुक रजिस्टरों की जांच करके नियमित रुप से अभिलेख भरने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ उतरौला उदय राज सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें