फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 26 Aug 2023 07:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को स्पोटर्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ वालीबाल संघ के सचिव मो. हसन कुरैशी ने किया। 47 किलोग्राम भार वर्ग के बालिका वर्ग में आराध्या वर्मा ने प्रथम व नव्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्ञा को प्रथम व माही कश्यप को द्वितीय स्थान मिला। 24 किलोग्राम भार वर्ग में समृद्धि ने प्रथम व सुप्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 21 किलोग्राम भार वर्ग के बालक वर्ग में वेदांत सरोज को प्रथम व कार्तिक वर्मा को द्वितीय स्थान मिला। 35 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम व आयुष कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यम मिश्रा को प्रथम व रेहान खान को द्वितीय स्थान मिला। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार गिरि, अखंड प्रताप सिंह, प्रिंस कुमार, हिना खातून व कमाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें