फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्टेडियम न बनने से खिलाड़ी मायूस

Sun, 27 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में बदहाल पड़ा खेल मैदान।
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर के खेल मैदान को स्टेडियम बनाने का सपना पूरा न होने से खिलाड़ियों में मायूसी है। नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान जिला पंचायत के स्वामित्व में है। इससे स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव ही नगर पंचायत तैयार नहीं कर सका है।
विज्ञापन

स्टेडियम बनाए जाने की मांग कई बार की गई और प्रयास भी हुए। इसके बावजूद योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के लगभग 20 लाख की आबादी के बीच बना यही एकमात्र खेल का मैदान है। जिसमें प्रदेशीय, राष्ट्रीय क्रिकेट और फुटबॉल के टूर्नामेंट कई बार आयोजित किया जा चुके हैं। छात्र प्रवीण कुमार, हर्षित श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, अंकित सिंह, आदि ने कहा कि क्रीड़ा स्थल संरक्षित करने की आवश्यकता है। यहां के होनहार खिलाड़ियों की प्रतिभा स्टेडियम न होने से परवान नहीं चढ़ सकी।
मैदान के चारों तरफ चिकमंडी स्थापित करने से खिलाड़ी यहां खेलने से कतराने लगे हैं। वहीं, गन्ना समिति ने अपने क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल बनाकर मैदान की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। जिससे स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के बच्चे भी मैदान तक पहुंच नहीं पाते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसे स्टेडियम बनाए जाने की मांग की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने बताया कि क्रीड़ा स्थल जिला पंचायत के अधीन है पहले भी उनसे कई बार इस संबंध में पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें