फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तराई क्षेत्र में शिक्षा की अलख को जगाने में राज्य विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। तराई क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंथ मिथलेश नाथ योगी व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को सौंपा गया है।
एमएलके पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि आदि ने महंथ व विधायक को सौंपे गए पत्र में कहा है कि भाजपा शासनकाल में डबल इंजन की सरकार ने सदर विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना, उतरौला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक व राजकीय इंटर कालेज और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय व थारु जनजाति के विकास पर फोकस करने वाले तमाम विकास कार्यों को परवान चढ़ाया है जबकि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजनाओं की सौगात नहीं दी गई है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र के तुलसीपुर विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होने से यहां के लोगों में शिक्षा की अलख जगाने की सौगात मिल सकेगी। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराकर यहां के लोगों को उच्च शिक्षा की सौगात दिलाने की मांग की गई है। महंथ व विधायक ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री से वार्ता करके तुलसीपुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थानपा के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें