फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1857 पोलिंग बूथों का होगा भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1857 पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। चौपाल लगाकर संवेदनशीलता की जानकारी भी जुटाई जाएगी। सभी सेक्टर आफीसरों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी दी। बैठक में विधानसभा चुनाव के तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर आफीसरों को पोलिंग बूथों के भौतिक सत्यापन के दौरान बिजली, शौचालय, पेयजल, रैंप व बाउंड्रीवाल आदि बिंदुओं पर विशेष फोकस कना होगा।
मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर ऐसे इंतजाम होने जरुरी हैं। सभी सेक्टर आफीसरों को पोलिंग बूथों की रिपोर्ट संबंधित तहसील के एसडीएम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया जिससे बूथ की कमी को समय से दूर करा लिया जाए। बूथों पर कम से कम दो घंटे में पहुंचने की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ तक बड़े वाहनों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। बूथों के बीच में किसी प्रकार की रेलवे क्रासिंग न हो। सभी सेक्टर आफिसर पोलिंग बूथों के सत्यापन के दौरान संवेदन, अति संवेदन व क्रिटिकल का भी चिह्नांक न करने, आस पास के लोगों से बातचीत करें कि पूर्व में चुनाव के दौरान कोई घटना तो नहीं हुई है।
चौपाल लगाकर सेक्टर आफिसर लोगों से बातचीत करें। ग्राम स्तरीय अधिकारियों को भी बातचीत में शामिल करें। मतदान संबंधी कार्य अतिमहत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सभी सेक्टर आफिसर को निर्धारित समय के अंदर एसडीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में एएसपी नर्मिता श्रीवास्तव सहित तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ तथा प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व मुन्ना लाल ने बैठक में पोलिंग बूथ से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें