फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होली में घर आना शुरू, स्टेशनों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। होली में लोगों का घर आना शुरू हो गया है। रोडवेज बस व रेलवे स्टेशनों पर घर वापस आने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को सुशासन एक्सप्रेस से दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से लोग बलरामपुर पहुंचे। त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसें बढ़ा दी हैं। बलरामपुर डिपो में 86 के बजाय अब 96 बसों का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। ट्रेनों की संख्या न बढ़ने से यात्रियों को सिर्फ रोडवेज बसों का ही सहारा है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में पहले 86 बसों का बेड़ा था। महाकुंभ मेले में पांच बसें बढ़ाई गई थीं, जिससे बसों की संख्या 91 हो गई थी। महाकुंभ मेला खत्म होने के बाद बलरामपुर डिपो काे पांच नई बसें उपलब्ध करा दी गईं, जिससे बसों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। होली को देखते हुए रोडवेज बसों की सेवा बढ़ा दी गई है। हालांकि रेलवे ने अभी तक बलरामपुर स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनें नहीं बढ़ाई हैं। अभी तक सिर्फ 14 यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री राकेश, दिनेश, आनंद, सुधीर व अजय ने बताया कि होली में ट्रेनों की संख्या न बढ़ने से दूसरे शहरों से आने वालों को सिर्फ रोडवेज बसों का ही सहारा है। डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम का कहना है कि होली त्योहार को देखते हुए सभी रूट पर रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं बसें
होली त्योहार को देखते हुए दूर-दराज शहरों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें