फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शक्ति पथ, धम्म पथ और दो पार्कों से पचपेड़वा को मिलेगी नई पहचान

Wed, 29 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27,28-शक्ति पथ और धम्म पथ का मॉडल
विज्ञापन
गैसड़ी। नगर पंचायत पचपेड़वा में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए करीब 85 लाख रुपये की परियोजना मंजूर हुई है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर शक्ति पथ और धम्म पथ नाम से दो भव्य स्वागत द्वार तथा नगर क्षेत्र में दो आधुनिक पार्क विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि देवीपाटन मंदिर जाने वाले मार्ग पर बनने वाला शक्ति पथ क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, जबकि भगवान बुद्ध की तपोस्थली कपिलवस्तु की ओर जाने वाले मार्ग पर बनने वाला धम्म पथ बौद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देगा। इन स्वागत द्वारों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नगर की सांस्कृतिक पहचान की झलक मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कुइयां चौराहे और पुरानी बाजार क्षेत्र में बनने वाले दोनों पार्कों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। यहां आधुनिक झूले, वॉक-वे, बैठने की व्यवस्था तथा छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालियों का निर्माण तथा आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से नगर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें