फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अड़ार पाकड़ में 112 में सिर्फ 74 बच्चे मिले उपस्थित

Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का निरीक्षण करते डीएम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति, मिड-डे मील और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने शिक्षकों को अभिभावकों से नियमित संवाद कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका देखी। विद्यालय में 112 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 74 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।
डीएम ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी और निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक नेहा सिंह, सहायक अध्यापक प्रबल कुमार और शिक्षा मित्र अनीता पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें