फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शत-प्रतिशत किसानों की समय से पूरी हो फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अड़ार पाकड़ में फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्री की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया और संबंधित कर्मचारियों से अब तक पूरा किए गए कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े अभिलेखों और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र किसान इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहने पाए। लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी पात्र किसानों की रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूरी कराने को कहा।



जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों से संबंधित आवश्यक विवरण को व्यवस्थित और अद्यतन करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पात्र किसानों से आवश्यक अभिलेख और विवरण प्राप्त कर रजिस्ट्री का काम समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बन सकी है, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाए। इसके लिए लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारी गांव स्तर पर सक्रियता से कार्य करें और किसानों को आवश्यक जानकारी व सहयोग उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें