फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिर्फ 13.56 फीसदी ने लिया एक मुश्त समाधान का लाभ

Sun, 02 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सिर्फ 13.56 फीसदी उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया है। तीन चरणों में योजना चलाई गई थी। अभियान से 2 लाख 6 हजार 452 उपभोक्ताओं ने दूरी बनाए रखी। इन उपभोक्ताओं बकाया नहीं जमा किया, अब बिजली विभाग कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

बिजली बिल में पांच हजार रुपये से अधिक बकाया वसूलने के लिए विद्युत विभाग ने तीन चरणों में एकमुश्त समाधान योजना चलाई थी। 15 से 31 दिसंबर तक पहला, एक से 15 जनवरी तक दूसरा तथा 16 से 31 जनवरी तक तीसरा चरण चलाया था। तीनों चरणों में जिले के बलरामपुर व तुलसीपुर डिवीजन के दो लाख 38 हजार 19 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूला जाना था। तीनों चरण में 13.58 फीसदी के साथ 31 हजार 557 बिजली उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया है। बिजली उपभोक्ताओं ने 16 करोड़ 92 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा किया है। बलरामपुर डिवीजन में 59 हजार 699 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराया जाना था, जिसके सापेक्ष तीन चरणों में सिर्फ 14.23 फीसदी के साथ आठ हजार 496 बिजली उपभोक्ताओं ने तीनों चरणों में तीन करोड़ 85 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया है। इसी तरह तुलसीपुर डिवीजन के एक लाख 78 हजार 308 उपभोक्ताओं में 12.93 फीसदी के साथ 23 हजार 61 उपभोक्ताओं ने 13 करोड़ सात लाख रुपये बकाया बिल जमा किया है।

जल्द चलाया जाएगा अभियान
-एकमुश्त समाधान योजना का लाभ न लेने वाले बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पांच हजार से अधिक बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने के साथ अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालकृष्ण, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें