फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल की बभनान यूनिट के तौल केंद्र बनगवा में गन्ना लोडिंग करने वाला श्रमिक विक्रम निवासी देवरिया पुयावां शाहजहांपुर मंगलवार को अपने साले हरिओम निवासी खंजनपुर थाना शेरमऊ पीलीभीत व नेतराम निवासी जगपुरवा पीलीभीत के साथ बाइक से बनगवा बाजार जा रहा था।
सादुल्लाहनगर में गौरा चौकी मार्ग पर गन्ना तौल केंद्र के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेतराम व विक्रम घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची सादुल्लाहनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल नेतराम व विक्रम को सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर नेतराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राम आशीष ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें