फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज ली जाएंगी मतदाता सूची की आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गन्ना विकास समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में जिले की तीन गन्ना विकास समितियों का निर्वाचन कराया जा रहा है। साेमवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर को पूरी होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि बलरामपुर, उतरौला व तुलसीपुर गन्ना विकास समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। सभी आरओ ने तीनों समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया है। 24 सितंबर को आपत्तियां ली जाएंगी। 25 सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी जाएगी। 26 सितंबर को नामांकन पत्रों का दाखिला होगा। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 सितंबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न दिया जाएगा। तीन अक्टूबर को मतदान व मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इसके बाद प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए सात अक्तूबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी। आठ अक्टूबर को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। नौ सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण कराकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 अक्तूबर को पर्चा दाखिला व 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 अक्तूबर को नाम वापसी के साथ सिंबल भी अलॉट किए जाएंगे। 16 अक्तूबर को मतदान व मतगणना होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 17 अक्टूबर से सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। एक ही दिन में मतदाता सूची जारी करके आपत्तियां निस्तारित कराने के साथ ही मतदान व मतगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें