फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.13 करोड़ रुपये बकाया ऋण वाले किसानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लंबे समय से बाकी 1120.59 लाख का बकाया ऋण की वसूली के लिए किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिले के बकाया ऋण वाले 557 किसानों को आरसी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम को किसानों से लंबे समय से बकाया ऋण की वसूली कराने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में सहकारी ग्राम विकास बैंकों की हर माह बैठक कर ऋण वसूली की प्रगति की समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा है।
सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल ने वर्चुअल बैठक कर जिले के 557 किसानों को दिए गए दीर्घकालीन ऋणों की 1120.50 करोड़ की बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर बकाया ऋण वाले सभी किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सहकारी ग्राम विकास बैंकों से किसानों की आर्थिक उन्नति व रोजगार परक योजनाओं के माध्यम से उनके सामाजिक विकास में ऋण दिया गया था। दीर्घकालिक ऋणों की समय से वसूली न होने से नाबार्ड की देय किस्तों में भुगतान व बैंकों के अन्य वित्तीय दायित्वों की पूर्ति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक लाख से अधिक ऋण वाले किसानों से वसूली होने के बाद छोटे ऋण वाले किसानों को बकाया भुगतान के लिए प्रेरित किया जा सकता है। वर्चुअल बैठक में मंडलायुक्त ने बहराइच व श्रावस्ती जिले में आरसी की वसूली का प्रतिशत कम होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
किसानों से बकाया ऋण की वसूली के संबंध में जिले के तीनों तहसीलों एसडीएम को बैंकों के साथ हर माह बैठक करके प्रगति की समीक्षा करने और बकाया के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली कराने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त ने किसानों से बकाया ऋण की वसूली में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें