फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, महिलाओं का इलाज मुश्किल

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला संयुक्त अस्पताल में बैठे मरीज।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से महिलाओं को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। महिला मरीजों को मजबूर होकर पैसे खर्च कर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय का संचालन हो रहा है। वहीं अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से गर्भवती व अन्य महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि ओपीडी के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक महिला चिकित्साधिकारी की तैनाती की है, जो सामान्य महिला मरीजों की जांच कर दवा दे देती हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज कराने आए जिगनी गांव के राम प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी को मासिक धर्म से संबंधित समस्या है। चिकित्सक को दिखाने आए थे, लेकिन यहां कोई महिला चिकित्सक ही नहीं हैं। इसी तरह सरोज देवी, माधुरी तिवारी व कमलेश कुमारी भी महिला चिकित्सक को दिखाने के लिए अस्पताल में भटकती नजर आईं। अस्पताल की क्वालिटी प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय ने सदर विधायक पल्टूराम से अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व दो बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को लिखा गया है पत्र
अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही विशेषज्ञ की तैनाती होने की उम्मीद है।
- डॉ. राजकुमार वर्मा, सीएमएस, संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें