फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भड़सहिया गांव के पास दिनदहाड़े ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए बल्दीडीह निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण प्रकाश शुक्ला के हत्यारे 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने मृतक के घर का दौरा कर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश मातहतों को दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड में पुलिस ने पहले उनकी पत्नी ममता शुक्ला से तहरीर ली थी। बाद में यह तहरीर हटाकर उनके भतीजे नीरज शुक्ला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ पांव मार रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी उन तक पहुंच नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने बल्दीडीह गांव का दौरा किया।
एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कुल छह टीमें लगाई है। आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के कारणों का भी गहन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें