फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह-समझौते से नौ मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समाधान दिवस में सुलह-समझौते से 9 मामलों का निस्तारण कराया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के सभी 14 थानों पर भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण कराने के लिए समाधान दिवस कराया गया है। थानों पर 32 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में थानों पर मामलों का निस्तारण कराने के लिए 135 मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस भेजी गई थी। नोटिस का संज्ञान लेते हुए सभी थानों पर 32 प्रकरणों में दोनों पक्षों के लोग भूमि संबंधी विवाद का निस्तारण कराने के लिए उपस्थित हुए। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने राजस्व टीमों की मौजूदगी में प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आपसी सुलह-समझौते के आधार पर भूमि संबंधी विवाद निस्तारित कराने का प्रयास किया।
दोनों पक्षों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सभी 14 थानों में कुल मिलाकर 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया है। पिछले समाधान दिवस के विचाराधीन 126 मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें