फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वनवासी छात्रावास में नव प्रवेशित छात्रों का एक दूसरे से कराया परिचय

Sun, 26 Jul 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के वनवासी छात्रावास में बैठक को संबो​धित करते डॉ. राजीव रंजन।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सेवा समर्पण संस्थान की ओर से शनिवार देर शाम वनवासी छात्रावास में नव प्रवेशित छात्रों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ज्योति राय, वरिष्ठ कोषागार अधिकारी कामेश्वर प्रसाद पटेल, संरक्षक प्रो. जेपी पांडेय तथा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सुदूर, पिछड़े और वनवासी क्षेत्रों के बच्चों के लिए संचालित यह छात्रावास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि छात्रावास का उद्देश्य जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम पांडेय एवं मंगल बाबू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें