फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र शुरू होने से बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पूरबटोला वार्ड में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। विद्युत उपकेंद्र शुरू होने से नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। लोगों को लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने फीता काटकर नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया। सदर विधायक ने कहा कि वार्ड के लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए विद्युत उपकेंद्र जनता की सेवा में समर्पित किया जा रहा है।
इस उपकेंद्र के संचालन से नगर के खलवा, झंझरा, पूरबटोला, मानसपुरी व नई बस्ती आदि मोहल्लों की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि केंद्र की मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए विकास प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रही है। जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले यह सरकार की प्राथमिकता में है। मोहल्ले के प्रबुद्ध नागरिक भगवती शुक्ला ने मोहल्ले में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंदरों के कूदने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। दुर्घटना से बचाव के लिए विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जाना जरुरी है। इस अवसर पर एक्सईएन पावर कारपोरेशन सुुनील कुमार, एसडीओ योगेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, महेश शुक्ला, आकाश पांडेय, रमेश शुक्ला, श्याम तिवारी, सोनू दूबे, नंद कुमार पाठक, सुभाष पाठक व दद्दू त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें