बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान बरदौलिया में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन मेें शुक्रवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई।
खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी के प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र व आरएसएस के सिमा प्रभाग अध्यक्ष जुगुल किशोर ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा, रेहरा बाजार ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास सिंह, गैसड़ी ज्ञान बाबू तिवारी व ब्लॉक कमांडर धर्मानंद मिश्र ने सरहानीय योगदान दिया।