बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीते दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने एनसीसी के अनीश मिश्र को सीनियर अंडर ऑफिसर तथा सार्जेंट हिमांशु सिंह व उमेश सोनी को अंडर ऑफिसर रैंक प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत एकल गायन का पहला पुरस्कार सौम्या पांडेय, दूसरा पुरस्कार अंशिका उपाध्याय व तीसरा पुरस्कार वैभव को दिया गया।
एकल नृत्य छात्रा वर्ग में प्रथम पुरस्कार कौशिकी सिंह, द्वितीय पुरस्कार शताक्षी सेन व शिवांगी मिश्रा तथा तृतीय पुरस्कार आकृति सिंह को मिला। एकल नृत्य छात्र वर्ग का पहला पुरस्कार सैफ अली खान, दूसरा पुरस्कार मोहित कश्यप व तीसरा पुरस्कार शाकिर खान को मिला। युगल गायन में प्रथम पुरस्कार सौरभ व शादाब, द्वितीय पुरस्कार धीरेंद्र व अंशिका एवं तृतीय पुरस्कार सूर्यांश व स्नेहा को मिला।
समूह गान में वैभव ग्रुप को प्रथम, कलीम ग्रुप को द्वितीय व स्नेहा ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य में सोनिया ग्रुप ने पहला, मोहित ग्रुप ने दूसरा एवं सैफ ग्रुप ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर्स-रेंजर्स तथा रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टूल्स एंड टेक्निक्स सर्टिफिकेट कोर्स के सफल प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो. आरके सिंह, प्रो. पीके सिंह, प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. एसपी मिश्र, प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अनामिका सिंह सहित तमाम शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।