फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दरबार में पहुंची बाढ़ खंड के भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ खंड विभाग बलरामपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत अब मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गई है। गैसड़ी विधायक ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लखनऊ में जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह से मुलाकात कर सौंपा है। विधायक ने बाढ़ खंड विभाग के कार्यों को न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री को सौंपे गए पत्र में विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा है कि बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आर्थिक स्वार्थ के कारण भारी अनियमितता कर रहे हैं। इसी अनियमितता के कारण सुरक्षा बांधों में भारी कटान हो गई है।
इस कटान के चलते क्षेत्रीय जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बांध कटने से करमहना, भोजपुर, महरी आदि गांव में एक वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से बनाए गए तटबंध एक भी बारिश नहीं झेल पाया।
विज्ञापन

बांध कटने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सैकड़ों हेक्टेअर फसल पानी में डूब गई है। वीरपुर कला, कोल्हुईया आदि गांव भी विभागीय मनमानी के कारण बाढ़ से प्रभावित है।
विभाग के कार्यों तथा क्षेत्र में हुए नुकसान को देखकर लगता है कि सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री तथा जलशक्ति मंत्री से बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराए गए कार्यों को उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें