फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से भटक कर आई बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर में परिजनों से मिलने के बाद खुशी जताती बालिका।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। रास्ता भटक कर तुलसीपुर पहुंची गोवा की बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया है। परिजनों से मिलकर बालिका व परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार कनौजिया ने बुधवार को बताया कि रास्ता भटक जाने के कारण बालिका तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से ग्राम रामपुर जरवा की तरफ जा रही थी।
पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की का नाम सोनिया है जो गोवा प्रदेश के मडगांव टाउन की रहने वाली है। गोवा के पुलिस स्टेशन मडगांव में बात करने पर पता चला कि लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। लड़की को प्रवासन व संरक्षण में वन स्टॉप सेंटर, बलरामपुर भेज दिया गया। गोवा पुलिस व परिजनों के आने पर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के मिलने पर लड़की व उसके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें