फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मेले में मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 16 Oct 2023 10:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मदिर परिसर मे लगे स्टाॅल का अवलोकन करते महंत मि​थिलेश नाथ योगी व
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवीपाटन मंदिर में मेला व मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ किया गया। स्टाॅल के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यहीं से आयुष्मान भव: रैली को रवाना किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, किसान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेला और नौ दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ महंत मिथलेश नाथ योगी, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने किया। मिलेट्स महोत्सव में कृषि, मत्स्य, गन्ना, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, प्रोबेशन व रेशम विभाग द्वारा लगाए गए स्टाॅल का अतिथियों ने अवलोकन करते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्टाॅल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर आयुष्मान भव: जागरूकता रैली को रवाना किया। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों ने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, किसान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने मंदिर व मेला परिसर का भ्रमण कर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें