फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वन महोत्सव में दिया हरियाली का संदेश, पौधरोपण के साथ लिया संरक्षण का संकल्प

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26- जरवा के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पौधरोपण करते वनकर्मी व ​शिक्षक। स्रोत
विज्ञापन
जरवा/बलरामपुर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग की ओर से विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन


सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर, यूनिट और रामपुर रेंज में भी वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान चलाया गया। तुलसीपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालापुर में ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा के साथ पौधरोपण किया। रामपुर रेंज में वन दरोगा मोहिनी वर्मा ने कंपोजिट विद्यालय जरवा में विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए। यूनिट रेंजर प्रवीण तिवारी और वन दरोगा मनमोहन पांडे ने आम, अमरूद और आंवला के पौधे रोपित कराए। उपप्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने पौधों के संरक्षण को पर्यावरण सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।

50 पौधे रोपे गए, 150 छात्राओं को वितरित हुए पौधे
रेहराबाजार। वन रेंज रेहराबाजार की ओर से हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कप्तान चौबे, प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा और वन क्षेत्राधिकारी आर.पी. गुप्ता ने 50 पौधे रोपे। इस दौरान 150 छात्राओं को नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ फलदार व छायादार पौधरोपण
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे पचपेड़वा में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आम, अनार, कचनार, आंवला, हरड़ और बहेड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेश सिंह परमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और बेहतर जलवायु के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें