बलरामपुर। जिले भर में ग्लोबल हैंडवॉश डे पर कार्यक्रम की धूम रही। सीडीओ रिया केजरीवाल ने बीते दिन विकास भवन परिसर में सार्वजनिक रूप से हैंडवाश करके स्वच्छता का संदेश दिया। सीडीओ ने कहा कि जिले में 11 से 13 अक्तूबर तक ग्लोबल हैंडवॉश डे मनाया गया। स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम कराकर लोगों को हाथ धुलने के फायदे बताए गए।
कहा कि साबुन से नियमित हाथ धोने वालों को डायरिया होने में 30 प्रतिशत की कमी आती है। बच्चों में 20 प्रतिशत तक संक्रमण भी कम हो सकता है। अपर डीपीआरओ नरेश चंद्र ने भी हैंडवॉश से होने वाले फायदों के बारे में बताया।
जिले के सभी कस्तूरबा स्कूलों के साथ-साथ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने हैंडवॉश में हिस्सा लिया। सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र आर्या व शिखा श्रीवास्तव के निर्देशन में ग्राम सिसहना, उपकेंद्र सूरत सिंहडीह व प्राथमिक विद्यालय में हैंडवॉश डे पर कार्यक्रम किए गए।