बलरामपुर। नगर स्थित पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को मेधावी सम्मान समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक पल्टूराम ने मेधावियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। आराध्या पांडेय, प्रांजल सिंह, आयुशी पांडेय, वीरा जायसवाल, नित्या मोदनवाल, सिमर मिश्रा, आशिता एवं नाव्या मिश्रा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. राजीव रंजन, भाजपा नेता बृजेंद्र तिवारी ने विद्यालय के कक्षा नर्सरी से नौ तथा 11 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व पदक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, शिखा पांडेय, राघवेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, एके तिवारी, टीएन शुक्ल व मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।