फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की 68 किशोरियों में तीन मिलीं एनीमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पोषण अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय नगर व ग्रामीण में गुरुवार को किशोरियों के सेहत की जांच कराई गई। दोनों विद्यालयों के जांच में 68 में से 3 किशोरियां एनीमिक पाई गई हैं। एनीमिक किशोरियों के परिजनों को बेहतर खान पान का सुझाव दिया गया है। सभी किशोरियों को सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक दवाएं मुफ्त में बांटी गई हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ देहात राकेश शर्मा व नगर शिवानी दूबे ने पोषण पखवाड़ा के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर व ग्रामीण में किशोरियों में एनीमिया की चुनौतियां विषय पर गोष्ठी कराई गई। दोनों विद्यालयों में एनीमिया कैंप आरबीएसके टीम के सहयोग से किया गया। नगर क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र में 32 किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। नगर में दो और देहात में एक किशोरी एनीमिक पाई गई।
इन किशोरियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली किशोरियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा की तरफ से पुरस्कृत किया गया। आरबीएसके टीम की तरफ से सभी किशोरियों को सैनेटरी पैड, आयरन की गोली व एल्बेंडाजॉल उपलब्ध कराया गया। एनीमिया से बचाव के लिए किशोरियों को संतुलित भोजन करने की सलाह दी गई। सप्ताह में एक बार आयरन का टेबलेट प्रयोग करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का संचालन सीडीपीओ देहात ने किया। आरबीएसके के जिला समन्वयक अमरेंद्र, डॉ. मोहसिन, डॉ. सुजाता व मुख्य सेविका इंदू सिंह ने किशोरियों के सेहत जांच में सराहनीय योगदान दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उतरौला में सतेंद्र कुमार सिंह, हरैया सतघरवा में प्रियंका दूबे, पचपेड़वा में रेनू जायसवाल, गैसड़ी में गरिमा श्रीवास्तव, श्रीदत्तगंज में संजीव कुमार और रेहरा, गैड़ास बुजुर्ग व तुलसीपुर में भी पोषण पखवाड़ा के तहत कस्तूरबा विद्यालयों में किशोरियों के सेहत की जांच कराई गई, और उन्हें उचित खान-पान के प्रति जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें