फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड एकस्पो में जिले के मेधावी का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग की तरफ से जिलों के प्रतिभावान छात्रों को विदेश के कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए सभी बोर्डों के मेधावियों की केन्द्रीय विद्यालय में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी को दुबई के इंटरनेशनल प्रोग्राम में सरकारी खर्च से शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी नीति आयोग के दिशा निर्देश पर एक अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य वर्ल्ड एक्सपो के आयोजन के लिए जिलों से मेधावियों का चयन किया जा रहा है। सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देश पर सभी शिक्षा बोर्डों से कक्षा 10 पास करने वाले प्रथम तथा द्वितीय स्थान के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय में 21 अक्तूबर को कराई गई थी।
लिखित परीक्षा में पायनियर पब्लिक स्कूल के छात्र अमित कुमार गुप्ता को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ है जिन्हें सरकारी खर्च पर दुबई के इंटरनेशनल प्रोग्राम में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर स्कालर्स एकाडमी उतरौला के छात्र मो. अरसल रहे हैं। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों की दो फोटो, विवरण, डीएम को संबोधित अभिभावक का सहमति पत्र, आधार कार्ड, छात्र का बैंक खाता विवरण, पासबुक की छाया प्रति, छात्र का निवास व जाति तथा अभिभावक का आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. एमपी तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके स्कूल का बच्चा विदेश में जाकर बलरामपुर जिले की बात को रखेगा जिससे जिले का मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें