फोटो-9-बलरामपुर के तुलसीपुर में विशेष पूजा अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। भगवान चित्रगुप्त पर एक कंपनी की ओर से घी के प्रचार के दौरान अभद्र टिप्पणी किए जाने से कायस्थ समाज में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद कायस्थ एकता सेवा समिति की तरफ से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
तुलसीपुर नगर में कायस्थ समाज की तरफ से विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कायस्थ एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी को लेकर एक अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिसको लेकर कायस्थ समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव व हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भगवान श्री चित्रगुप्त सिर्फ कायस्थ के ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों के जन्म और मृत्यु के साथ कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। कंपनी की तरफ से की गई टिप्पणी से लोगों की भावना आहत हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सचिव मधुप श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, महासचिव कांति प्रसाद श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, नंदनी श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव व अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।