फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल टीम ने दवाओं का वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंदैला रुद्रपुर तकिया में तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया। सीएचसी तुलसीपुर की मेडिकल टीम ने गुरुवार को गांव में पहुंचकर दवाओं का वितरण किया और ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर की मेडिकल टीम ने गांव में पहुंचकर 152 मरीजों को दवाएं बांटी। डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. मुर्तजा, डॉ. तुफैल, आकाश कुमार पांडेय व प्रमोद कुमार आदि ने ग्रामीणों को बताया कि बरसात के समय अक्सर संक्रामक बीमारियां पांव पसारती है। सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दवाओं का वितरण करने के बाद टीम ने ग्रामीणों को ताजे फल, भोजन व उबाल कर पानी पीने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें