फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम प्रकाश को मिला केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर में इंस्पेक्टर को पदक देकर सम्मानित करते एसपी राजेश कुमार सक्सेना।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में तैनात इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव को केंद्रीय गृह मंत्री का पदक दिया गया है। एसपी ने पदक धारण कराकर इंस्पेक्टर को सम्मानित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपराध अनुसंधान में बेहतर सेवा के लिए पदक प्रदान किया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर को पदक धारण कराते हुए कहा कि यह गौरव का क्षण है। गृह मंत्री का पदक पाकर इंस्पेक्टर ने जिले का नाम रोशन किया है। सोशल मीडिया सेल में इंस्पेक्टर की तैनाती है। इस माध्यम से उन्होंने बेहतर सेवा दी है, जिससे प्रभावित होकर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ सिटी वरूण मिश्र, सीओ राधारमण सिंह व सीओ कुंवर प्रभात सिंह आदि ने इंस्पेक्टर को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें