फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैस एजेंसी पर लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। गैस एजेंसी के सेल्समैन के साथ हुई तीन लाख की लूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तारी किया है। सीओ ज्योतिश्री ने बताया कि पुलिस ने श्रीदत्तगंज के दारीचौरा निवासी बृजेश त्रिगुणायक को बिथरिया परसपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना 22 दिसंबर को गोंडा मार्ग पर सेखुइया-जोगीवीर गांव की सीमा पर श्री बालाजी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर हुई थी। इसमें बाइक सवार तीन लुटेरे फायरिंग कर सेल्समैन ऋषभ शर्मा से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लूट का मास्टर माइंड बृजेश अभी तक फरार होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। पुलिस ने हत्थे चढ़े बृजेश के पास से 5600 रुपये और लूट में इस्तेमाल बैग बरामद किया है।
इससे पहले पुलिस बृजेश के भाई सत्येंद्र कुमार के कब्जे से लूट की रकम में से 14,320 रुपये, एक चाकू, मोबाइल फोन व स्प्लेंडर बाइक बरामद कर चुकी है। जबकि लूट के दूसरे आरोपी अमन शुक्ला के पास से लूट के 42,420 रुपये, एक तमंचा, मोबाइल फोन व बाइक बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी तरफ बोलेरो वाहन में रजिस्ट्रेशन नंबर बदल कर वाहन चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहनों की जांच के दौरान जब एक बोलेरो को रोक कर वाहन के नंबर की जांच की गई तो दूसरे वाहन का नंबर मिला। साथ ही वाहन से तेल चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले पाइप व पीपे भी बरामद हुए। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी योगेंद्र कुमार पाठक, सुनील सोनकर व श्रवण कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें