फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का वीकेंड लॉकडाउन, सड़कों पर उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर के वीर विनय चौराहा गोण्डा रोड पर खुले होटल व लगा जाम ।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सिर्फ नाम का वीकेंड लॉकडाउन दिख रहा है। सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीकेंड लॉकडाउन में भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर दुकानें खुली हुई हैं। सड़कों पर उमड़ रही भारी भीड़ प्रशासन की तरफ से जारी वीकेंड लॉकडाउन के फरमान पर पानी फेर रही हैं। लोगों की घोर लापरवाही का कोरोना महामारी की तीसरी लहर में टूट सकता है। अमर उजाला टीम ने शनिवार को प्रशासन की तरफ से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन की पड़ताल की तो तमाम खामियां उजागर हुईं। पेश है टीम की एक रिपोर्ट:-
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर दिख रही चहल-पहल
-जिला मुख्यालय के वीर विनय चौराहे पर शनिवार को दिख रही चहल-पहल वीकेंड लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रही है। प्रशासन के फरमान को भारी भीड़ मुंह चिढ़ा रही है। यहां के नजारे में सोशल डिस्टंसिंग का कोई अनुुपालन होते नहीं दिख रहा है। यहां जुटे लोगों ने कोरोना महामारी के कहर को भुला दिया है तभी तो वीकेंड लॉकडाउन में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रख रहे हैं।
होटलों व ढाबों पर जुटी भारी भीड़
-जिला मुख्यालय के वीर विनय चौराहे से गोंडा रोड जाने वाली सड़क पर होटल व अन्य दुकानें भी वीकेंड लॉकडाउन में पड़ताल के दौरान खुली पाई गई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मिले। वीकेंड लॉकडाउन में दुकानें खुलने से कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ रही हैं। होटलों व ढाबों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है जिससे कोरोना महामारी के तीसरी लहर के कहर में लोग आएंगे।
विज्ञापन

जिले भर में उड़ाई जा रही वीकेंड लॉकडाउन की धज्जियां
-वीर विनय चौराहा व उसके आसपास दुकानों पर जुटी भारी भीड़ तो महज बानगी है। इसी तरह से जिले के अन्य तीन नगरों उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा में भी वीकेंड लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोगों ने कोरोना महामारी के कहर को भुला दिया है। अपनों को खोने के साथ लोगों को आर्थिक व सामाजिक रुप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है फिर भी लोग बेखबर हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी लोग वीकेंड लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से यदि शीघ्र ही कड़ाई नहीं की गई तो कोरोना महामारी के तीसरी लहर का कहर लोगों पर टूट सकता है।
प्रशासन की तरफ से की जा रही सख्ती
वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी सख्ती की जा रही है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस अभियान चलाकर वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा कस रही है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों से पुलिस जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रही है। श्रुति, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें