फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान की फसल को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर में जलभराव व कीचड़ से लोगों को दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते जहां धान व गन्ने की फसल को फायदा हुआ है, वहीं सब्जी की खेती को नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन


शनिवार व रविवार को जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते नगर क्षेत्र में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। तुलसीपार्क, पहलवारा, सिविल लाइन, खलवा, गदुरहवा, नईबस्ती व बलुहा आदि मोहल्ले में संपर्क मार्गों पर कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी व पचपेड़वा नगर में भी है। जिन मोहल्लों में सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। संपर्क मार्गों पर कीचड़ व जलभराव के चलते जहां आवागमन में असुविधा झेलनी पड़ रही है, वहीं इसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।




धान व गन्ने की फसल को मिली संजीवनी

लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पानी के अभाव में सूख रही धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई है। किसान सुजीत कुमार, इलियास, राजेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद व मथुरा प्रसाद आदि का कहना है कि बीते एक पखवाड़े से पानी न बरसने के कारण खेत सूख रहे थे। पिछले दो दिनों से लगातार हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वह फसल की सिंचाई के खर्चे से बच गए हैं।
विज्ञापन




सब्जी की खेती को नुकसान

खेतों में पानी भर जाने से सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। किसान मंगरे, गया प्रसाद, राम प्रसाद, इदरीश, जमाल व रिजवान आदि का कहना है कि आलू, घुइंया, गोभी व हरी सब्जियों की खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। यदि इसी तरह बारिश हुई तो हम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें