फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन के फरमान पर डीएम श्रुति ने आठ अगस्त को टीम गठित कर जिले के सभी नौ ब्लॉकों के उर्वरकों विक्रेताओं के दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाया। छापा अभियान से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम की जांच में खामियां मिलने पर छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अभियान के दौरान टीम की तरफ से 13 दुकानों से संकलित नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। प्रयोगशाला की जांच के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने सोमवार को बताया कि डीएम की तरफ से गठित टीमों ने आठ अगस्त को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक की पीओएस मशीनों से सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

टीमों ने छापेमारी के दौरान जिले के 47 उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की जिसमें 13 दुकानों से उर्वरकों के नमूने संकलित किए गए। संकलित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुुकानदारों के कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
खामियां पाए जाने पर छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर भागने वाले 13 उर्वरक विक्रेताओं से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि खुदरा उर्वरक विक्रेता के स्टॉक/बिक्री रजिस्टर व क्यूआर कोड देखे बिना उर्वरकों की आपूर्ति न करें। ऐसे खुदरा उर्वरक विक्रेता के पीओएस मशीन में स्टॉक पड़ा है और वास्तविक स्टॉक शून्य है ऐसे विक्रेताओं की सूची उपलब्ध कराएं जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें