फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी थानों में बुधवार को अनुशासन का कड़ा पाठ पढ़ाया गया। अनुशासन का पढ़ने के बाद जवानों में जोश व उत्साह दिखा। शारीरिक व्यायाम व अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ पुलिस के जवानों को असलहा चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले के सभी 13 थानों में महिला प्रशिक्षकों की तरफ से शारीरिक प्रशिक्षण की ट्रेनिंग दी गई। थानों, पुलिस लाइंस व पुलिस ऑफिस में यह प्रशिक्षण शुरू किया गया है। रविवार व विशेष अवसरों को छोड़कर रोजाना सुबह 6.30 से 7 बजे तक आधा घंटा थाने के पूरे स्टॉफ को शारीरिक व्यायाम करवाया जाएगा।
प्रात: सात बजे से आठ बजे तक एक घंटा हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी राजपत्रित पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्र के थानों व अन्य पुलिस स्थापनाओं में व्यक्तिगत रूप से प्रतिदिन उपस्थित होकर शारीरिक एवं हथियारों के प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

सभी थानों पर रात में तैनात पुलिस अफसर इन कार्यक्रमों की सूचना एसपी कार्यालय को भी सेल्फी एवं व्हाट्सएप पर लोकेशन दिखाकर उपलब्ध कराएंगे। इसमें एक विशेष बात यह है कि यह प्रशिक्षण देने के लिए महिला आरक्षियों को ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें