फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा

विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के हरवंशपुर गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव में आए दिन तेंदुुआ दिखाई देता है। बीते दिनों तेंदुए ने हरवंशपुर गांव में एक मवेशी को निवाला बनाया था। शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास घूमने लगता है और लोगों द्वारा शोर मचाने पर गन्ने के खेत में छिप जाता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से गांव में पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामवासी विष्णु यादव, राजितराम, बड़कऊ व राजेंद्र ने बताया कि आसपास जंगल व घने बाग के कारण तेंदुआ आए दिन गांव की तरफ आ जाता है। मवेशियों पर हमला करके उन्हें अपना निवाला बनाता है।
विज्ञापन

बीते दिन तेंदुए ने इच्छाराम मौर्य के मवेशी को निवाला बनाया था। तेंदुए के डर से रात में लोग घर से बाहर निकलने में डरते है। इन लोगों ने डीएफओ से तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि गांव में तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गांव में भेजी जा रही है, गांव में पिंजड़ा भी लगवाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें