फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
लरामपुर के सहतीपुरवा के पास मामले की छानबीन करती वन विभाग की टीम।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत ठठरहिया के मजरे सहतीपुरवा गांव के पास शुक्रवार को दो शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुआ बाद में गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेरा डाल दिया है। साथ ही चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदास जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गांव के बाहर गन्ने के खेत से दो शावकों के साथ तेंदुआ निकला और कुछ देर तक वह खड़ा रहा। इसके बाद दूसरे गन्ने के खेत में चला गया। यह देख ग्रामीणों ने गन्ने के खेत की घेराबंदी करके वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।


ग्रामीणों में दहशत
तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह से तेंदुआ की सक्रियता क्षेत्र में है। शावकों के साथ तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर गांव के बाहर झाड़ियों में छिप जाता है। तेंदुए के डर से महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शाम होते ही लोग घर में कैद हो जाते हैं। लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



बढ़ाई गई चौकसी
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि सूचना मिली है। टीम मौके पर है, चौकसी बढ़ाई गई है। लोगों को क्या करें, क्या न करें इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वन विभाग सजग है। फिर भी कोई समस्या आती है तो तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दें।
घर के आंगन में बंधी बकरी उठा ले गया तेंदुआ

जरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र में तेंदुए का दहशत कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात घर के आंगन में बंधी बकरी को तेंदुआ उठा ले गया।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के लैबुड़वा निवासी सूरज ने बताया कि वह नित्यकर्म के लिए खेत जा रहे थे। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय लैबुड़वा की चहारदीवारी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया, जिससे वह डरकर वापस लौट गए।
ग्राम भोजपुर प्रधान रामदीन वर्मा ने बताया कि बीती रात गांव के कृपाल गड़ेरिया अपने घर के आंगन में सो रहे थे। चारपाई की पाटी में बंधी बकरी को तेंदुआ लेकर चला गया। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की छानबीन की जा रही है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि एक और पिंजरा लैबुड़वा में भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें