फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़कों की बदहाली को लेकर मंत्री से मिले विधायक

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री को मांग पत्र सौंपते सदर विधायक पल्टूराम।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में जर्जर सड़कों पर चलना दुश्वार शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर शहर की सड़कों का हाल बयां किया था। इसमें सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को न भरने का मामला उठाया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने बृहस्पतिवार की शाम को लखनऊ में ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा तथा वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से मुलाकात कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में सदर विधायक ने कहा है कि नगर में सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने पाइप डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। नगर की सड़कें पूरी तरह बदहाल हैं। नगरवासियों को आवागमन में असुविधा झेलनी पड़ रही है। कार्यदायी संस्था की इस लापरवाही के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए जाने तथा नये सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग नगर विकास मंत्री से की है।
साथ ही उन्होंने नगर व देहात क्षेत्र को विद्युत कटौती से मुक्त किए जाने, खराब ट्रांसफाॅर्मर, जर्जर पोल व तारों को बदले जाने तथा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि किए जाने की मांग ऊर्जा मंत्री से की है। वहीं वन मंत्री को सौंपे गए पत्र में सदर विधायक ने कहा है कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों का प्रकोप बढ़ गया है। वन मंत्री से ग्रामीणों को बंदर व तेंदुआ के आतंक से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें