फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय से सटे सदर ब्लॉक के कपसौरा गांव में बीते तीन दिनों से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों न वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण जंगली, सुरेेश, जगदंबा, वकील, रमेश व ननकने आदि ने डीएफओ को भेजे पत्र में कहा है कि सदर ब्लॉक केेे ग्राम पंचायत पड़री के मजरा कपसौरा में तीन दिनों से तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। रात के समय एक बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। इन लोगों ने डीएफओ से मांग किया है कि वन विभाग की टीम भेजकर तेंदुए को पकड़वाया जाए। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही टीम गठित कर मौके पर भेजी जाएगी। तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें