फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के बिनुहनी कला व दोंदरा गांव में बीते बुधवार की रात तेंदुए ने दो मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुए के गांव में घुसकर एक बकरा व बछड़ा को अपना निवाला बनाने की सूचना के बाद गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने भी मामले की जांच पड़ताल कर तेंदुए को पकड़ने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहते हुए समूह में ही आवागमन की सलाह दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिनुहनी कला निवासी हसीना बेगम ने बताया कि तेंदुए ने उनके घर में घुसकर एक बकरे को मार डाला। शोर मचाने पर लाठी डंडे के साथ एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद इसी ग्राम पंचायत के मजरे दोंदरा में जगतराम यादव के पशुशाला में भी बंधे एक बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के एसडीओ माता बख्श सिंह ने बताया कि तेंंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को गांव में मामले की जांच कर तेंदुए की निगरानी को भेजा गया है ताकि उसे शीघ्र पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें