फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एकजुटता का संदेश देने को निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 11 Aug 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा/बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एमपीपी इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने नगर में निकली तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय का नारा लगाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। पचपेड़वा के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआईओएस ने कहा कि सभी लोगों को आजादी का महत्व समझते हुए देश व समाज के हित में कार्य करना चाहिए। लोगों को आजादी का महत्व समझाने के लिए ही आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा भी उसी का एक हिस्सा है। प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने स्वयं तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इसमें एमपीपी के साथ, डीएवी इंटर कालेज, बलरामपुर मार्डन इंटर कालेज, बीएवी इंटर कालेज, बलरामपुर बालिका इंटर कालेज व एमडीके इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें