फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बकरा-बकरी व गाय को मार डाला

Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से सटे गांवों में आठ घंटे के अंदर तीन बार तेंदुए का हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जरवा/ हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तेंदुए ने एक बार फिर दस्तक दी है। बृहस्पतिवार की शाम से रात तक आठ घंटे के भीतर तेंदुए ने हलौरा में बकरा-बकरी व जयरामपुर खादर में गाय को मार डाला। इससे जंगल किनारे सटे गांवों में रह रहे लोगों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही जानकारी हासिल की है।
बकनटवा रेंज के जयरामपुर खादर निवासी मुनीर के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे उनकी गाय को तेंदुए ने मार दिया। इसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी। इस पर एसडीओ एमबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के ग्राम हलौरा में बृहस्पतिवार शाम छह बजे सलाहु अपनी बकरे को चराकर वापस घर आ रहा था। तभी गांव के समीप सड़क के किनारे गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ उनका बकरा उठा ले गया।
इसी गांव में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने मतिबुन्निशा के घर पर बंधी बकरी को भी निवाला बना लिया। रात में करीब एक बजे तेंदुआ जब उसके घर के अंदर बंधी बकरी को उठाकर ले जाने लगा तब बकरी की आवाज सुनकर वह लोग उठे। जब तक बाहर निकलकर शोर मचाते तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर विनायक के गन्ने के खेत से होकर चला गया।
विज्ञापन

एक ही रात आठ घंटे के भीतर तीन जानवरों पर तेंदुआ के हमला करके मार डालने की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वैसे घटना की सूचना मिलते ही रेंजर अमरजीत प्रसाद ने वनकर्मियों के साथ मौके पर जाकर ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया है। पिंजरा लगवाने की बात कही है। प्रभागीय वनाधिकारी एम. सेम्मारन का कहना है कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें