हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। वन विभाग बरहवा रेंज क्षेत्र के हरैया गांव में तेंदुए ने बृज मोहन प्रजापति की पशुशाला में घुसकर एक मवेशी को निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्राम प्रधान पप्पू जायसवाल, स्वामीनाथ, काली प्रसाद, रामसमुझ, सियाराम यादव आदि ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दस्तक देता रहता है। तेंदुआ आए दिन मवेशियों का शिकार भी करता है। सोमवार रात गांव के बृजमोहन प्रजापति की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने एक बछिया को निवाला बना लिया। बृजमोहन ने इसकी शिकायत वन विभाग से की है।
तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है मगर वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर वनरक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस बारे में डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। संवाद